फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   The administration of the 10-day ultimatum

प्रशासन को 10 दिन का अल्टीमेटम

Sat, 30 Jul 2016 02:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Sat, 30 Jul 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
 पूर्व मंत्री दीनानाथ भास्कर ने स्कूल वैन चालक की ब्रेनमैपिंग और मनोचिकित्सक से जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रशासन 10 दिनों के अंदर कार्रवाई नहीं शुरू करेगा तो वह क्रमिक अनशन, बेमियादी अनशन करने के बाद सीबीआई जांच के लिए जनहित याचिका दायर करेंगे। वह शुक्रवार को नगर के एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कैयरमऊ की घटना में ट्रेन चालक, चश्मदीदों के बयान से यह स्पष्ट हो गया है कि आठ बच्चों की मौत के पीछे चालक की साजिश रही। उन्होंने कहा कि राशिद से उनकी कोई निजी दुश्मनी नहीं है। घटना के दिन चालक को आरएसएस के पदाधिकारी योगेश और भाजपा नेता अश्वनी दूबे ने अस्पताल पहुंचाया था। हादसे के दिन जो स्थितियां खुलकर सामने आ रही हैं, वह साजिश की ओर इशारा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्कूली वैन चालक उस दिन ईअरफोन नहीं लगाया था। पूर्व मंत्री ने कहा कि घटना की उच्चस्तरीय जांच नहीं की गई तो वह व्यापक स्तर पर आंदोलन करेंगे। आशंका जताई कि चालक का एक भाई गोधरा कांड में आरोपी हो सकता है। घटना के चश्मदीद मोहन सिंह और धनेश मिश्र ने बताया कि सोमवार को क्रासिंग के आसपास खड़े वाहन चालकों ने रोकना चाहा, लेकिन वह नहीं रुका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed