फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Interviews held for 14 contenders for the post of Congress District President.

Bhadohi News: कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के लिए 14 दावेदारों का हुआ साक्षात्कार

Wed, 26 Aug 2026 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Interviews held for 14 contenders for the post of Congress District President.
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पद के लिए साक्षात्कार लेते अति​थि। स्रोत संगठन
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत नए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया को लेकर मंगलवार को जिलाध्यक्ष पद के सभी दावेदारों का साक्षात्कार लिया गया। एआईसीसी ऑब्जर्वर कमलकांत शर्मा व पीसीसी ऑब्जर्वर मनीष मिश्रा व राजीव त्रिपाठी ने सभी दावेदारों से अलग मुलाकात कर साक्षात्कार लिया।
विज्ञापन

उन्होंने दावेदारों से संगठन को मजबूत करने की उनकी कार्ययोजना, पार्टी के प्रति समर्पण, कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय, आगामी चुनावों की तैयारियों व संगठन विस्तार को लेक जानकारी ली। इस दौरान साक्षात्कार के दौरान कुल 14 दावेदारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें वर्तमान जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे ‘राजन’, माबूद खान, राजेश दुबे, सुरेश गौतम, त्रिलोकीनाथ बिंद, शबाना खातून, मुशीर इकबाल, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, मनोज गौतम, आशुतोष , मृत्युंजय पांडेय, संजीव दूबे, निजामुद्दीन रहे।
विज्ञापन

ऑब्जर्वरों ने सभी दावेदारों से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के मद्देनजर संगठनात्मक रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की। कार्यकर्ताओं और जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर रिपोर्ट तैयार कर प्रदेश एवं केंद्रीय नेतृत्व को भेजी जाएगी। इसके बाद नए जिला अध्यक्ष के नाम पर पार्टी अंतिम निर्णय लेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed