{"_id":"652058ed47d6a8aa0b0d814d","slug":"ten-youth-selected-for-divisional-trial-in-kabaddi-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-4117-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कबड्डी में मंडलीय ट्रायल को दस युवकों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कबड्डी में मंडलीय ट्रायल को दस युवकों का चयन
विज्ञापन
भदोही। मूंसीलाटपुर जिला स्टेडियम में शुक्रवार को सब जूनियर बालक कबड्डी के लिए जिला स्तरीय ट्रायल हुआ। जिसमें 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ। चयनित सभी 10 खिलाड़ी शनिवार को मिर्जापुर के भिस्कुरी स्टेडियम में होने वाले ट्रायल में हिस्सा लेंगे। जहां इन्हें सोनभद्र और मिर्जापुर के खिलाड़ियों से प्रतिस्पर्धा करनी होगी। उप क्रीड़ाधिकारी अभिज्ञान मालवीय ने बताया कि आज के ट्रायल में दो दर्जन से अधिक युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। जिनमें सभी के खेल का अलवोकन करने के बाद 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित 10 खिलाड़ी हैं गौरव कुमार, शिवम गुप्ता, अजय यादव, सचिन मिश्रा, दीपक यादव, रुपेश गौतम, पाकू शर्मा, राजू बिंद, शहाबुद्दीन, राघवेंद्र यादव।
उप क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि ये सभी 10 खिलाड़ी शनिवार को मिर्जापुर के भिस्कुरी स्टेडियम में होने वाले मंडलीय चयन के लिए ट्रायल में हिस्सा लेंगे। मंडलीय टीम के गठन के बाद स्टेट लेवेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। कबड्डी संघ के उपसचिव अंतेश मिश्रा, कुश्ती प्रशिक्षक माजिद अली, सूर्यकांत आदि थे।