फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Ten thousand people are worried about drinking water since last 10 days

Bhadohi News: 10 दिन से पेयजल के लिए दस हजार लोग परेशान

Tue, 05 Mar 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand people are worried about drinking water since last 10 days
चौरी। स्थानीय बाज़ार में दस दिन से पेयजल की समस्या से व्यापारी परेशान है। कार्यदायी संस्था टूटी पाइपों की मरम्मत कार्य में देरी कर रही है। इससे क्षेत्र के दस हजार की आबादी की परेशानी बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने समस्या का जल्द निदान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। चकभुईधर में बने राजकीय नलकूप से डोर टू डोर पानी सप्लाई होती है। जलजीवन मिशन के तहत बिछाई जा रही पाइपों के लिए खोदे गए गड्ढे के कारण कई स्थानों पर नलकूप की पाइप टूट गई है। इससे बाजार में 10 दिनों से पानी की सप्लाई ठप है। दस हजार लोग पेयजल के लिए परेशान है। दो दिन पहले ग्राम प्रधान व पुलिस के हस्तक्षेप के बाद ठेकेदार ने टूटी पाइप को ठीक कराने का कार्य शुरू कराया, लेकिन कार्य की गति काफी धीमी है। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन के कारण चकभुईधर, कोल्हड़, जमुवा, माधोरामपुर सहित बाज़ार के व्यापारियों को 10 दिनों से पेयजल के परेशानी उठानी पड़ रही है। इस संबंध में प्रधान मंजू देवी ने बताया कि पेयजल के लिए दस हजार की आबादी दस दिनों से परेशान है। शीघ्र पाइप लाइन की मरम्मत नहीं कराई गइ तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed