फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature rose by three degrees amidst alternating sun and shade; humidity added to the discomfort.

Bhadohi News: धूप-छांव के बीच तीन डिग्री तापमान बढ़ा, उमस ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 27 Jul 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Temperature rose by three degrees amidst alternating sun and shade; humidity added to the discomfort.
शाम के समय आसमान में छाया बादल। संवाद
ज्ञानपुर। जिले में रोजाना मौसम का मिजाज बदल रहा है। रविवार को धूप-छांव के बीच अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। तापमान 34 से 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिनभर लोग कूलर, पंखे के सामने बैठे रहे। वहीं शनिवार की रात ज्ञानपुर सहित जिले के विभिन्न स्थानों में हल्की बारिश हुई।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी डॉ. अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि रविवार को जिले में धूप और बादलों के बीच लुका-छिपी चलती रही, लेकिन तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। दिनभर की उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस था, जो रविवार को तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं शनिवार की रात बारिश होने के कारण न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी देखी गई। न्यूनतम पारा 29 से 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। धूप निकलने के साथ ही नमी बढ़ गई। जिसकी वजह से लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक धूप का अहसास हुआ। अन्य दिनों की अपेक्षा तीखी धूप रही। कई इलाकों में बिजली कटौती से कूलर-पंखे भी जवाब दे गए। शाम होते-होते आसमान में काले बादल छाए, हवाओं में नमी होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 48 घंटे में हल्की बारिश हो सकती है। जिससे उमस कम होगी। उधर, किसानों के लिए ये मौसम चिंता का विषय बना हुआ है। धान की रोपाई, सिंचाई के लिए खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है। किसान अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed