Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Temperature dropped by one degree, with the westerly wind causing severe cold.

Bhadohi News: एक डिग्री लुढ़का तापमान, पछुआ हवा चलने से पड़ रही कड़ाके की ठंड

Tue, 30 Dec 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by one degree, with the westerly wind causing severe cold.
पीडीडीयू नगर। सोमवार को जिले के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिले का न्यूनतम तापमान सोमवार को रविवार के नौ से एक डिग्री गिरकर आठ दर्ज किया गया। हालांकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री के स्तर पर बना रहा। ठंड के कारण लोगों के रोजमर्रा का जीवन प्रभावित होने लगा है। बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा ठंड से परेशान हैं। उन्हें अलाव और हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है। जिले में सोमवार को पूरे दिन कड़ाके की ठंड का असर रहा। बादल छाने से पूरे दिन सूर्य का दर्शन नहीं हुआ। शीतलहर चलने से लोग कांपते रहे और बहुत जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले। सोमवार को 9.4 किमी की गति से चल रही पछुआ हवा के कारण गलन भरी ठंड में और इजाफा हो गया। कड़ाके की ठंड पड़ने से लोगों के कामकाज भी प्रभावित होने लगे हैं। शहर से गांव तक लोग ठंड से बेहाल हैं। चयनित स्थलों पर अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शहर के रेलवे स्टेशन, बस व ऑटो स्टैंड पर ठंड से पूरे दिन लोग ठिठुरते रहे। बाजार आने-जाने वाले लोग भी टायर आदि जला कर शरीर को गर्म करते रहे। कड़ाके की ठंड से पशु पक्षी भी बेहाल हैं। लोग रूम हीटर व ब्लोअर आदि जलाकर ठंड से निजात पाने में लगे हुए हैं। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि माह के अंत तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है। जिले के कुछ स्थानों पर कोहरा छाने व शीत दिवस होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed