फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teenager was molested, uncle gave tahrir

किशोरी को बहलाकर किया दुष्कर्म, चाचा ने दी तहरीर

Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Teenager was molested, uncle gave tahrir
लालानगर। गोपीगंज नगर में एक दुकानदार द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जांच में किशोरी के गभर्वती होने के बाद दुकानदार फरार हो गया। पीड़िता के चाचा की तहरीर पर पुलिस जांच में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

चाचा ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मां-बाप के न होने से नाबालिग भतीजी उसके साथ रहती है। वह पड़ोसी युवक की दुकान पर सामान लेने आती-जाती थी। युवक की नियत खराब होने पर तीन माह पूर्व डरा-धमका कर भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। भतीजी ने जब इसका विरोध किया तो जान से मारने और परिवार के ऊपर लांछन लगाने की धमकी दी। रविवार को सुबह भतीजी के पेट में दर्द और उल्टियां शुरू होने पर जांच कराई गई, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। भतीजी ने बताया कि दुकानदार युवक उसके साथ कई बार दुष्कर्म कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक केके सिंह ने कहा कि तहरीर पर दबिश दी गई लेकिन आरोपित युवक नहीं मिला। आस-पास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला है दुकानदार युवक एक सप्ताह से घर छोड़कर फरार है। पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने कहा कि पुलिस जांच कर रही है। मामले में दुकानदार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed