{"_id":"624de603a9edcc1a1a028bb9","slug":"teenager-dies-in-accidents-mandi-secretary-refer-bhadohi-news-vns646987386","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में किशोर की मौत, मंडी सचिव रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में किशोर की मौत, मंडी सचिव रेफर
विज्ञापन
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को सुबह अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में रिशू चौबे (16) निवासी अमिलौर की मौत हो गई और मंडी सचिव धूमनगंज, प्रयागराज सुरेश चौधरी (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने रिशू का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक अन्य हादसे में घायल मंडी सचिव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने रेफर कर दिया।
अमिलौर निवासी रामलौटन चौबे के पुत्र रिशू चौबे सुबह बच्चों को स्कूल छोड़ने बाइक से हनुमानगढ़ी-मिर्जापुर रोड गए थे। बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वे बाइक से ही गिराई की ओर किसी कार्य से जा रहे थे। उसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और रिशू घायल होकर हाईवे के किनारे पड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर घायल रिशू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उप निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दूसरी घटना गोपीगंज-मिर्जापुर रोड पर रैपुरी स्थित सीता बाबा मंदिर के पास हुई। मंडी सचिव धूमनगंज-प्रयागराज सुरेश चौधरी कुछ लोगों के साथ स्कार्पियो से मिर्जापुर जा रहे थे। मंदिर के पास स्कार्पियो नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे में मंडी सचिव गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि स्कार्पियो में सवार अन्य लोग बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मी भीम सिंह, सुभाष ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने अन्यत्र रेफर कर दिया।