फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Teen killed in road accident

सड़क हादसे में किशोर की मौत

Sat, 31 Jan 2015 02:43 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sat, 31 Jan 2015 02:43 AM IST
विज्ञापन
Teen killed in road accident
 आनन फानन में पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस के  माध्यम से सीएचसी गोपीगंज में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित करके दोनों घायलों को इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सुरियावां थाना क्षेत्र के कस्तूरीपुर निवासी नीरज कुमार (16) पुत्र रामचंद्र, कोइरौना थाना क्षेत्र के शिवसेवक पट्टी निवासी विनय कुमार(19) पुत्र महेंद्र साव, शिवम(12) पुत्र दीपचंद गोपीगंज में मिर्जापुर रोड पर आयोजित सगाई समारोह में गए थेे।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक बाइक सवार होकर तीनों डगडगपुर लौट रहे थे, कोइरौना थाना क्षेत्र के  शिव सेवक पट्टी में जंगीगंज-धनतुलसी मार्ग पर सामने से आ रही आटो से असंतुलित होकर टकरा गए। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए, दुर्घटना की आवाज सुनकर आस पास ग्रामीण और राहगीर जुट गए। उन्होंने फौरन सभी घायलों को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया।          खबर पर परिवार के  लोग भी          पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी में चिकित्सकों ने शिवम को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि नीरज और विनय की गंभीर हालत होने पर रेफर कर दिया गया। इनकी भी हालत नाजुक ही बनी हुई है। सीएचसी में रिश्तेदार भी पहुंच गए थे। परिजन किशोर का शव लेकर वापस घर आ          गए। शव देखते ही रिश्तेदार और परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। कोइरौना पुलिस ने शव पंचनामा करके परिजनों को           सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed