फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   TB unit of 100 bed hospital converted into warehouse

Bhadohi News: 100 शैया अस्पताल के टीबी यूनिट को बना दिया गोदाम

Mon, 11 Sep 2023 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Sep 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
TB unit of 100 bed hospital converted into warehouse
सरपतहां स्थित सौ शैया अस्पताल परिसर में स्थित टीबी यूनिट को स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने गोदाम बना दिया है। इससे अस्थायी तौर पर जिला अस्पताल ज्ञानपुर में मरीजों का उपचार किया जा रहा है। यही नहीं मरीजों को डिजिटल एक्स-रे के लिए सौ शैया अस्पताल जाना पड़ता है। ऐसे में मरीजों को अतिरिक्त भागदौड़ करनी होती है और पैसे भी ज्यादा खर्च होते हैं।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के समीप करीब 18 करोड़ की लागत से 100 शैया अस्पताल का निर्माण किया गया है। अब भी कई भवनों का निर्माण अधूरा है। यहां टीबी यूनिट सहित कई उपक्रम संचालित हैं, लेकिन कई अभी शुरू नहीं हो सके। परिसर में बने टीबी यूनिट में वर्ष 2015-16 से उपचार शुरू हुआ है। शुरुआत में दवाओं को ओपीडी के एक भवन में रखा जाता था, लेकिन बाद में टीबी यूनिट को ही गोदाम बना दिया गया। उसके बाद मरीजों को देखने के लिए जिला चिकित्सालय में चिकित्सक बैठने लगे। इससे डॉक्टर को दिखाने के बाद मरीज को एक्सरे कराने के लिए 100 शैया अस्पताल जाना पड़ता है। जिला चिकित्सालय से इसकी दूरी करीब सात किमी है। सीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि ज्ञानपुर से सटे बड़वापुर में ड्रग वेयरहाउस बन रहा है। उम्मीद है कि दिसंबर तक तैयार हो जाएगा। यहां की दवाई ड्रग वेयरहाउस में शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिर टीबी अस्पताल का संचालन होगा। मरीजों को दिक्कत न हो इसलिए जिला अस्पताल में चिकित्सक बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed