{"_id":"66f71f756a083927470dcbf6","slug":"target-reached-half-this-year-35-thousand-mt-paddy-will-be-procured-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-117175-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: लक्ष्य हुआ आधा, इस साल 35 हजार एमटी होगी धान की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: लक्ष्य हुआ आधा, इस साल 35 हजार एमटी होगी धान की खरीद
विज्ञापन
इस साल जिले में धान की खरीद का लक्ष्य पिछले साल से आधा हो गया है। 2023 में 66 हजार एमटी के सापेक्ष अबकी बार मात्र 35 हजार एमटी लक्ष्य तय किया गया है। एक नवंबर से शुरू होने वाली खरीद के लिए 52 के सापेक्ष क्रय केंद्रो की संख्या भी घटाकर 30 कर दी गई है। अब विभाग किसानों का पंजीकरण कराने के साथ ही लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी में जुट गया है।
जिले में खरीफ और रबी के सीजन में किसानों की उपज खरीदने के लिए क्रय केंद्र खोले जाते हैं। विपणन विभाग की ओर से खोले जाने वाले केंद्रो पर शासन से निर्धारित रेट पर भुगतान किया जाता है। साल 2023 में धान की अच्छी पैदावार देखते हुए शासन ने 66 हजार एमटी का लक्ष्य निर्धारित किया था, लेकिन सत्र खत्म होते-होते स्थिति विकट हो गई। विभाग दो से ढाई हजार एमटी धान की ही खरीद कर सका। डोर टू डोर, मोबाइल वाहन लेकर जाने के बाद भी पांच से छह फीसदी ही खरीद हो पाई थी।
अबकी बार लक्ष्य पिछले साल का लगभग आधा 35 हजार एमटी कर दिया गया है। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि किसानों को धान मूल्य का भुगतान उनके आधार लिंक्ड बैंक खाते में किया जाएगा। अन्नदाता अपने जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं, उसे आधार सीडेड और बैंक शाखा की ओर से एनपीसीआई पोर्टल पर मैप करा दें। बैंक खाता भी तीन माह से सक्रिय हालत में हो।
विज्ञापन
बताया कि धान विक्रय के पूर्व किसी भी जन सुविधा केंद्र से किसान खाद्य विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराते हुए नवीनीकरण जरूर कराएं। पूर्व में रबी और खरीफ सीजन में बेचने वाले किसान सिर्फ अपना नवीनीकरण करा लें। उन्होंने बताया कि इस बार खाद्य और विपणन विभाग के 17, पीसीएफ के 12 और एफसीआई की ओर से एक क्रय केंद्र खोले जाएंगे। किसानों को इस वर्ष प्रति क्विंटल 117 रुपये ज्यादा मूल्य मिलेगा। पिछले वर्ष क्रय केंद्रों पर 2183 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य निर्धारित था। लेकिन इस वर्ष 2300 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों को बिक्री मूल्य मिलेगा। अब तक 125 किसानों ने पंजीयन करा लिया है।