{"_id":"60f71bdb8ebc3efbe37e8e47","slug":"swearing-in-of-block-chiefs-bhadohi-news-vns6015702195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुखों का शपथ ग्रहण
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले के छह ब्लॉक प्रमुखों के साथ ही 551 क्षेत्र पंचायत सदस्यों मंगलवार को पद और गोपनीयता की शपथ ले ली। इसके साथ ही उनका कार्यकाल शुरू होने का इंतजार खत्म हो गया। जिलाधिकारी की ओर से नामित अफसरों ने प्रमुखों और बीडीसी सदस्यों को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के लिए सभी ब्लॉकों में समारोह का आयोजन किया गया था।
जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने औराई, ज्ञानपुर समेत अन्य ब्लॉकों में पहुंचकर आपसी सामंजस्य से बेहतर विकास का भरोसा दिलाया।
लालानगर संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज नगर स्थित ज्ञानपुर ब्लॉक सभागार में ज्ञानपुर की नव निर्वाचित ब्लॉक प्रमुख आरती सिंह को अपर उप जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश यादव ने शपथ दिलाई। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष हौसिला पाठक, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, प्रभारी बीडीओ अश्विनी कुमार पांडेय, बबलू सिंह, नागेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। औराई संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक सभागार में एसडीएम चंद्रशेखर ने ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र को शपथ दिलाई। इस मौके पर विधायक दीनानाथ भाष्कर, ज्ञानमोहन मिश्र, शशिचंद्र मिश्र, नंदलाल पांडेय, सीओ अजय कुमार, राजेंद्र दूबे, शिवाकांत शुक्ला, नगीना सिंह, धनंजय दूबे आदि मौजूद रहे।
डीघ ब्लॉक से नवनिर्वाचित ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने पांचवीं बार ब्लॉक प्रमुख पद की शपथ ली। मंगलवार को डीघ ब्लॉक सभागार में एसडीएम योगेंद्र साहू ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह का संचालन शशिचंद्र मिश्र ने किया। इस मौके पर बीडीओ सुरेंद्र मौर्य, मनोज मिश्र, संजय यादव, मनोज चौहान आदि रहे। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, सुरियावां ब्लॉक में जिला विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने ब्लॉक प्रमुख अनीता गौतम को शपथ दिलाई। इस मौके पर भदोही के भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभोली संवाददाता के अनुसार, अभोली ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में परियोजना निदेशक मनोज राय ने ब्लॉक प्रमुख प्रियंका बिंद को शपथ दिलाई। इस मौके पर सांसद रमेश चंद्र बिंद, विजय बिंद, मनोज पाल, पूर्व प्रमुख संतोष सिंह आदि रहे। भदोही ब्लॉक में एसडीएम आशीष मिश्र ने ब्लॉक प्रमुख प्रियंका सिंह को शपथ दिलाई। इस मौके पर रमेश पांडेय, अखिलेश प्रकाश पाल आदि रहे।
ब्लॉक प्रमुखों ने बीडीसी से मांगा काम का प्रस्ताव
जिले के छह ब्लॉकों में मंगलवार को शपथ ग्रहण के बाद ब्लॉक प्रमुखों की अध्यक्षता में पहली बैठक हुई। इसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों से विकास कार्यों का प्रस्ताव मांगा गया। औराई ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास और बीडीओ श्यामजी की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रमुख ने सभी सदस्यों से कहा कि वे प्रस्ताव बनाकर दें, जिससे विकास कार्य कराए जाए सकें। इसी तरह डीघ, ज्ञानपुर, अभोली, भदोही और सुरियावां में प्रमुखों ने बीडीसी सदस्यों से कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर देने के लिए कहा।
जिले में ब्लॉक प्रमुखों के शपथ ग्रहण को लेकर सभी ब्लॉकों को मंगलवार को दुल्हन की तरह सजाया गया था। औराई, ज्ञानपुर, अभोली, डीघ, सुरियावां, भदोही ब्लॉक के समीप आयोजित समारोहों में पांच साल में होने वाले विकास कार्यों के बारे में बताया गया।