फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Suryadutt elected president and Jitendra general secretary

सूर्यदत्त अध्यक्ष और जितेंद्र महासचिव निर्वाचित

Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Suryadutt elected president and Jitendra general secretary
डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में एकतरफा जीत दर्ज कर सूर्यदत्त पांडेय अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि जितेंद्र कुमार आनंद कड़े मुकाबले में महासचिव बने। शाम को चुनाव परिणाम की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की मतगणना मंगलवार को सुबह 11 बजे शुरू हुई। अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सूर्यदत्त पांडेय ने शुरू से बढ़त बना लिया और मतगणना खत्म होने तक करीब पांच सौ मतों से जीत दर्ज की। सूर्यदत्त को 603 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कृष्ण कुमार श्रीवास्तव को 106 वोट और तीसरे नंबर पर रहे मूलचंद्र यादव को 72 मत मिले। महासचिव पद पर 288 मत पाकर जितेंद्र कुमार आनंद निर्वाचित हुए। शुरूआती दौर में वह पांच से सात वोटों से आगे रहे, लेकिन शाम होते-होते 50 से अधिक वोटों से बढ़त बना ली। निकटतम प्रतिद्वंद्वी संतोष कुमार दूबे को 231 मत प्राप्त हुए। संजीव कुमार दूबे को 113, आलोक कुमार दूबे को 71 और सुरेंद्र कुमार पांडेय को 80 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पद सुभाष चंद श्रीवास्तव 278 मत पाकर विजयी हुए। इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार शुक्ल को 174, नवीन खरे को 158, प्रकाश कुमार तिवारी को 149 मत मिले। उपाध्यक्ष दस वर्ष से ऊपर दो पदों पर रामशृंगार पाठक 348 और अरुण कुमार ओझा 394 मत पाकर निर्वाचित हुए। उपाध्यक्ष पांच वर्ष से दस वर्ष के नीचे वरुण कुमार दूबे 278 और वंश कुमार पांडेय 241 मत पाकर विजेता रहे। वरुण दूबे के प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार मिश्र को 236 और वंश नारायण के प्रतिद्वंद्वी नीरज कुमार दूबे को 172 मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर अशोक कुमार मिश्र विजयी हुए। शाम करीब छह बजे परिणाम की घोषणा होते ही अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों का फूल मालाओं से लादकर स्वागत किया। एल्डर्स कमेटी के पदाधिकारियों ने निर्वाचित प्रत्याशियों की जीत की घोषणा की। मतगणना को लेकर न्यायालय परिसर में दिन भर गहमागहमी बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर में पुलिस के जवान मौजूद रहे। आठ चरणों में मतगणना की गई। एल्डर्स कमेटी के स्वामीनाथ मिश्र, गोपीचंद तिवारी, प्रमोद दूबे, अवधेश कुमार सिंह, सत्येंद्र प्रताप सिंह, शेषमणि पाल आदि ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed