फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Survey team did not reach, how to get compensation

Bhadohi News: सर्वे टीम नहीं पहुंची, कैसे मिलेगा मुआवजा

Wed, 29 Mar 2023 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Mar 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Survey team did not reach, how to get compensation
ऊंज। जिले में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि ने फसलों का नुकसान कर दिया। किसान नुकसान की भरपाई की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसके लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय टीम का भी गठन किया है। किसानों का आरोप है कि टीम गांवों में पहुंच ही नहीं रही है, तो फिर मुआवजा कैसे मिलेगा। एक सप्ताह पहले जिले में तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। इस दौरान बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं और सरसों की फसलों को काफी नुकसान हुआ। इसके अलावा चना, मटर, उड़द जैसी फसलें भी बारिश की भेंट चढ़ गई। ऐसे में जिलाधिकारी ने तत्काल तीन सदस्यीय टीम का गठन कर किसानों की नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया। वे खुद सक्रिय रहकर लगातार किसानों के नुकसान का जायजा ले रहे हैं और गांवों में राजस्व कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई, लेकिन न तो सर्वे टीम और न ही राजस्वकर्मी किसानों के खेतों तक पहुंच पा रहे हैं। ज्ञानपुर के तेजीपुर गांव निवासी सेवालाल ने कहा कि सात बीघा अपनी और 15 बिस्वा अधिया पर लेकर खेती की थी। बारिश के कारण फसल बर्बाद हो गई। आज तक सर्वे टीम नहीं दिखी। आते भी हैं तो एक जगह बैठकर रिपोर्ट तैयार कर लेते हैँ। नगरदह निवासी श्यामधर यादव ने बताया कि उनकी 1.30 बीघे में गेहूं की फसल बोई थी, जो नुकसान हो गया। वह भी सर्वे टीम का इंतजार कर रहे हैं। इनारगांव निवासी दयाशंकर गिरी ने बताया कि दो बीघे जमीन में गेहूं की फसल बोई थी, जो बारिश के कारण बर्बाद हो गई। नुकसान की जानकारी लेने कोई नहीं पहुंचा। ऐसे में क्या उम्मीद लगाएं। इब्राहिम पुर निवास अमरजीत बिंद का कहना है कि उन्होंने दो बीघे में गेहूं की फसल बोई थी, जो आंधी और बारिश में गिर गई है। मुआवजा कैसे मिलेगा, यह बताने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed