फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   sumangla scheem in bhadohi

1275 बेटियों के खाते में पहुंचा 25 लाख

Mon, 13 Jan 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
sumangla scheem in bhadohi
ज्ञानपुर। जिले की 1275 बेटियों के खाते में जल्द ही 25 लाख की धनराशि पहुंच जाएगी। प्रोबेशन विभाग की ओर से रकम भेजने की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है जबकि तीनों तहसीलों में कच्छप गति से हो रहे सत्यापन से पांच हजार 825 बेटियों को अभी इंतजार करना पड़ेेगा।
विज्ञापन

बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार कन्या सुमंगला योजना को प्रभावी किया है। इसमें बालिकाओं को जन्म से लेकर पढ़ाई तक कुल छह चरणों में 15 हजार रुपये से लाभान्वित करने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लिए वैसे तो आवेदन दो से तीन माह पूर्व से लिया जा रहा है, लेकिन इसका आगाज 25 अक्तूबर को हुआ। शुरुआती दौर में ऑफलाइन आवेदन की मांग की गई तो 15 हजार से अधिक आवेदन आए। कुछ दिन बाद ऑनलाइन की मांग की गई तो 10 हजार से अधिक आवेदन आए। उक्त आवेदनों का सत्यापन करने के लिए कहा गया, लेकिन विभागों की ओर से इसमें उदासीनता बरती जा रही है। तहसील से लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के उदासीन रवैये को देखते हुए डीएम ने सख्त रवैया अपनाया। डीएम की कड़ी चेतावनी के बाद सत्यापन ने गति पकड़ी।
विज्ञापन

करीब पखवारे भर में 1275 आवेदन सत्यापित होने पर विभाग की ओर से इमदाद भेजने की संस्तुति की गई। छह चरणों में मिलने वाली सुविधा में अलग-अलग चरणों की कुल 1275 छात्राओं को कुल 25 लाख की सहायता मिलेगी। प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी महेंद्र यादव ने कहा कि पात्रों के खाते में पैसा भेजने की संस्तुति की गई है। निदेशालय की ओर से जल्द ही पैसे ट्रांसफर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed