{"_id":"5e29ea648ebc3e4b542c2f87","slug":"subhash-chandra-bose-in-bhadohi-bhadohi-news-vns506882230","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजाद हिंद फौज का आजादी में अहम योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजाद हिंद फौज का आजादी में अहम योगदान
विज्ञापन
ज्ञानपुर/चौरी। आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती बृहस्पतिवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। कहीं गोष्ठी तो कहीं बैठक कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। स्कूलों संग राजनीतिक दलों ने नमन किया।
ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र पुरानी चौरी में एक मदरसा और पुरुषोत्तमपुर में एक कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मदरसा इस्लाहुल मुस्लेमीन पुरानी चौरी में विधायक का कमेटी के लोगों ने स्वागत किया। कमेटी ने विधायक को एक ज्ञापन देकर बदहाल चौरी-सुरेरी मार्ग को ठीक कराने की मांग की। विधायक ने जल्द ही सड़क को ठीक कराने का आश्वासन दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य शौकत अली, जावेद अंसारी, महबूब आलम, नौशाद मंसूरी, समीम अहमद आदि रहे। इसी तरह पुरुषोत्तमपुर के रामनरेश सिंह कॉलेज में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि नेेताजी 1921 में आईसीएस बने, लेकिन देश के लिए नौकरी छोड़ दी। उसके बाद आजाद हिंद फौज बनाकर देश की सेवा की। देश की आजादी में आजाद हिंद फौज का अहम योगदान है। उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इसी तरह चौरी के शिवशंकर दूबे, रबेली गांव में समर्थकों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर श्रीनिवास चतुर्वेदी, राजितराम यादव आदि रहे। जौनपुर के अड़ियार जाते समय विधायक का जिले में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
ज्ञानपुर स्थित कांगेस कार्यालय पर अधिवक्ता जगदीश प्रसाद पासी के नेतृत्व में सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनी। वक्ताओं ने कहा कि देश की आजादी में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। इस मौके पर सुरेश चंद्र उपाध्याय, लल्लन मिश्र, सगीर हसन, प्रेम बिहारी, संजीव दूबे आदि रहे। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला कार्यालय पर नेताजी की जयंती मनी। इस मौके पर इजहार खां, भूलाल पाल, पंधारी यादव, लल्लन मौर्य, रामजीत यादव, असलम अली आदि रहे। इसी तरह पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। कहा कि हमें बोस के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस मौके पर प्यारी श्रीवास्तव, अखिलेश कुमार यादव, विमल कुमार मिश्र, ज्ञान देवी, रंजना देवी, विद्यावती आदि रहीं।
विज्ञापन
क्विज में मेजबान को मिली कामयाबी
चौरी। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर बृहस्पतिवार को भारतीय इंटर कॉलेज परसीपुर में अंतर विद्यालयीय क्वीज प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें आसपास के छह स्कूलों ने हिस्सा लिया। जिसमें प्रथम स्थान भारतीय इंटर कालेज परसीपुर, द्वितीय पर श्री गणेश प्रसाद इंटर कालेज बरवा जबकि तीसरा स्थान मानिकपुर के माता प्रसाद दुबे इंटर कालेज के बच्चे रहे। प्रधानाचार्य अजय पांडेय ने प्रशस्ति पत्र देकर बच्चों को सम्मानित किया। इस मौके पर नीलकमल, रामनारायण, चंद्रभान सिंह, अवधेश मिश्रा, मुन्ना मिश्रा आदि रहे ।