{"_id":"671177436a380f95cd0964d4","slug":"studies-from-new-session-to-intermediate-in-three-kasturba-gandhi-schools-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-117909-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नए सत्र से इंटर तक की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तीन कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में नए सत्र से इंटर तक की पढ़ाई
विज्ञापन
जिले के तीन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र से इंटर तक की पढ़ाई शुरू हो जाएगी। 10वीं कक्षा में पंजीकृत छात्राएं इस बार परीक्षा देने के बाद 11वीं में पहुंच जाएंगी।
छात्राओं को बैठने में दिक्कत न हो इसके लिए डेस्क, बेंच समेत अन्य उपकरण की खरीद करीब-करीब हो चुकी है। इन विद्यालयों को 12.50 करोड़ की लागत से उच्चीकृत किया गया है। इनमें आठवीं से उत्तीर्ण विद्यालय की छात्राओं के अलावा नए एडमिशन भी होंगे।
जिले के छह ब्लॉकों में पांच कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में छठवीं से आठवीं तक ही छात्राओं को पढ़ाई के साथ आवासीय सुविधा दी जाती है। कुल 500 छात्राएं इन विद्यालयों में पढ़ती हैं। आठवीं के बाद उन्हें नौवीं से इंटर तक की पढ़ाई के लिए अन्यत्र जाना पड़ता है।
विज्ञापन
इसके चलते कई अभिभावक आगे की पढ़ाई रोक देते हैं। इस पर सरकार ने सत्र 2020-21 में जिले के कस्तूरबा विद्यालयों को इंटर तक उच्चीकृत करने के लिए 12.50 करोड़ स्वीकृत किया।
ज्ञानपुर, सुरियावां और भदोही के कस्तूरबा विद्यालयों को समान रूप से 3.15 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि डीघ में करीब ढाई करोड़ से छात्रावास का निर्माण कराया गया। चयनित विद्यालयों में कक्षा भवन आदि बुनियादी ढांचा बनाने के लिए कार्यदायी संस्था को 2022 तक समय दिया गया था, लेकिन कार्यदायी संस्था की शिथिलता से कार्य पूरा होने में पांच महीने अतिरिक्त समय लग गया। जून 2023 में मुख्यमंत्री ने भवनों को लोकार्पित कर दिया।
नौवीं कक्षा में पंजीकृत करीब 100 छात्राएं अब 10वीं में पहुंच गई हैं। जिससे वह बोर्ड परीक्षा में शामिल होकर 11वीं में प्रवेश लेंगी। अब अप्रैल से इंटर तक की पढ़ाई के लिए जरूरी उपकरण की खरीद जैम पोर्टल के माध्यम से विभाग कर रहा है।