{"_id":"6410c0263ece1b891f0a48d4","slug":"students-upset-over-postponement-of-student-union-elections-bhadohi-news-c-20-1-102791-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर बिफरे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने पर बिफरे छात्र
विज्ञापन
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव स्थगित किए जाने से छात्रों की नाराजगी बढ़ गई है। मंगलवार को 50 से अधिक छात्रों ने कलेक्ट्रेट पर सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर एक बजे तक धरना दिया। प्रशासन पर आरोप लगाया कि साजिश के तहत चुनाव स्थगित किया गया है। भदोही के सपा विधायक जाहिद बेग भी छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे। उन्होंने डीएम को पत्रक देकर तय समय पर चुनाव कराने की मांग की। सोमवार की देर शाम डीएम गौरांग राठी ने कानून व्यवस्था का हवाला देकर छात्रसंघ चुनाव स्थगित कर दिया था। मंगलवार को अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारी जताने वाले 50 से अधिक छात्र कलेक्ट्रेट पहुंच गए। नाराज छात्र जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया कि चुनाव अगर नहीं कराना था तो अधिसूचना क्यों जारी की गई। किसी के इशारे पर चुनाव को निलंबित किया गया है। इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे। भदोही विधायक जाहिद बेग भी छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे। उन्होंने डीएम को पत्रक देकर तय समय पर चुनाव कराने की मांग की। कहा कि सरकार नहीं चाहती छात्रसंघ चुनाव हो। उन्होंने कहा कि सात दशक पुराने महाविद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने के लिए 2016 से ही वह प्रयासरत हैं। भाजपा गठबंधन की एक नेता के इशारे पर भदोही में बनने वाला विश्वविद्यालय मिर्जापुर जा रहा है। वह खुद इस बात को सदन में भी उठा चुके हैं। छात्रों के आंदोलन के मद्देनजर कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस के जवान तैनात रहे। धरना देने वालों में धीरज दुबे, अमन दुबे, आनंद मौर्या, सूरज यादव, आदर्श पांडेय, लक्ष्मी यादव, विशाल उपाध्याय, नीरज यादव, विशेष पांडेय, अनुज मिश्रा, हरिकिशन दुबे सहित अन्य रहे।
पूर्व अध्यक्ष ने निर्णय को बताया तानाशाही
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन शुक्ला ने चुनाव स्थगित करने के निर्णय की निंदा की। कहा कि यह तानाशाही रवैया है। छात्र संघ को कमजोर करने के लिए उठाया गया यह कदम कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और सरकार से दुबारा विचार करने की मांग की।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष ने निर्णय को बताया तानाशाही
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन शुक्ला ने चुनाव स्थगित करने के निर्णय की निंदा की। कहा कि यह तानाशाही रवैया है। छात्र संघ को कमजोर करने के लिए उठाया गया यह कदम कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन और सरकार से दुबारा विचार करने की मांग की।
विज्ञापन