फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students under 18 years can not go to school by bike

18 वर्ष से कम के छात्र नहीं जा सकेंगे बाइक से स्कूल 

Mon, 05 Sep 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Mon, 05 Sep 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Students under 18 years can not go to school by bike
व़ुडवर्ड स्कूल में बैठक करते भदोही स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी व सदस्यगण
भदोही स्कूल एसोसिएशन 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को बाइक से विद्यालय आने पर सख्ती से  रोक लगाएगा। 
विज्ञापन

रविवार को वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में  हुई बैठक में इस पर निर्णय के साथ ही तय किया गया कि  सभी विद्यालयों का बस किराया समान होगा साथ ही एक विद्यालय से दूसरे विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए पूर्व विद्यालय से अनापत्ति     प्रमाण पत्र लाना होगा। बैठक में कहा गया कि हम शिक्षित समाज का निर्माण करने में हर सहयोग देंगे लेकिन उत्पीड़न पर चुप  नहीं बैठेंगे।  
अध्यक्षता कर रहे पुनीत मेहरा ने कहा  कि हम किसी छात्र के चातुर्दिक विकास का जिम्मा तो लेते हैं लेकिन इसके लिए हमें अभिभावकों और समाज का विश्वास भी चाहिए। 
विज्ञापन

कहा  शिक्षण संस्थानों को अकारण निशाना बनाए जाने पर चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि हमें आपस में एकजुट होकर रहना चाहिए ताकि उत्पीड़न जैसे मामलों का मिलकर सामना कर सकें। बैठक में तय किया गया कि 18 वर्ष से कम आयु के छात्रों को बाइक से विद्यालय नहीं आने दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें अभिभावकों का भी सहयोग मांगा गया। यह भी कहा गया कि निजी साधनों से विद्यालय आने वाले छात्रों की जिम्मेदारी विद्यालयों की नहीं होगी। सभी विद्यालयों का बस किराया समान रखने के अलावा किसी छात्र को प्रवेश देने से पहले पूर्व विद्यालय का अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा जाएगा। 

आगामी 6 सितंबर को सायं 4 बजे टेंडर हार्ट्स स्कूल घोसिया में             बैठक आहूत की गई। बैठक में नंदलाल मौर्य, रमेश  चंद्र यादव, महताब हसन,  अनुराग बरनवाल, गुलाब चंद्र, सतीश उपाध्याय, रतन  शंकर जायसवाल,               ओमप्रकाश पाण्डेय, योगेश पाण्डेय, कृष्ण कुमार यादव, आदित्य  बरनवाल, जगदीश चौरसिया, सैलेश शुक्ल, सतनाम सिंह आदि ने विचार               व्यक्त  किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed