फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students of Shibli National College took a pledge for de-addiction and service.

Bhadohi News: शिब्ली नेशनल कॉलेज में विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति-सेवा का संकल्प

Mon, 21 Sep 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Students of Shibli National College took a pledge for de-addiction and service.
शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘ नशामुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान ’’ के अंतर्गत जागरूकता कार्य
। सेवा संकल्प अभियान के तहत मेरा युवा भारत की ओर से रविवार को शिब्ली नेशनल कॉलेज में ‘नशामुक्तसेवा युवा–विकसित भारत संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण और सेवा का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं थाईलैंड पेंचक सिलाट विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि युवा देश की शक्ति हैं। नशे से दूर रहकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ना ही उनके उज्ज्वल भविष्य का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों को ‘नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो’ का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. अफसर अली के मार्गदर्शन में हस्ताक्षर अभियान, भाषण और नारा लेखन प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में ईरम जाहिर प्रथम, सुषमा पांडेय द्वितीय, इंशा फातिमा तृतीय और अवंतिका कुमारी चतुर्थ रहीं। नारा लेखन में शेख जकिया प्रथम, अलशिफा खातून द्वितीय, आस्था यादव तृतीय और जारा चतुर्थ रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed