फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Students need to be tech-savvy

छात्रों को तकनीकी रूप से दक्ष करना जरूरी

Sat, 24 Jan 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sat, 24 Jan 2015 02:30 AM IST
विज्ञापन
Students need to be tech-savvy
 बच्चों को मानसिक और तकनीकी रूप से तैयार करने की जिम्मेदारी हम शिक्षकों की है।
विज्ञापन



ये बातें शुक्रवार को इंडियन इंस्टीट्यूट आफ कारपेट टेक्नालाजी (आईआईसीटी) के निदेशक प्रो.केके गोस्वामी ने जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्रों से कही। विद्यालय के 60 छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को संस्था द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता कार्यशाला में आमंत्रित किया गया था।


निदेशक ने बच्चों से कहा कि विश्व में क्या हो रहा है, इस पर बारीकी से नजर रखें। विकास की संभावनाओं पर नजर रखने के साथ ही यह भी गौर करना चाहिए नई तकनीकी का आम जनजीवन पर क्या असर पर पड़ रहा है।
विज्ञापन



इससे विकास के रास्ते खुलेंगे। निदेशक ने कहा कि आईआईसीटी में बुलाने का उद्देश्य यही है कि बच्चे हस्त शिल्प के क्षेत्र में हो रहे वैश्विक विकास को जानें और समझें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर खुद को पीछे न महसूस करें। उधर, दिन भर चली कार्यशाला में बच्चों ने कंप्यूटर डिजाइनिंग, यार्न स्पिनिंग, बुनाई, काती की रंगाई आदि के साथ ही कालीनों में लगने वाले परंपरागत गांठ को भी देखा।


उन्हें यह भी दिखाया गया कि किस प्रकार से हस्तशिल्प उत्पादन का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और इसमें नई तकनीक का समावेश होता जा रहा है।

चीजों को नजदीक से देखने के बाद बच्चों ने निदेशक से सवाल भी पूछे। कार्यशाला के समापन पर सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र दिया गया।

बच्चों को एसके पाल, आरके मलिक, दीपंकर जना, मुमताज अंसारी, बीसी रे आदि ने जानकारी दी। कार्यक्रम कोआर्डिनेटर हिमांशु महामात्र ने भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed