फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Student beaten by teacher, case filed

छात्र को शिक्षिका ने पीटा, मुकदमा दर्ज

Thu, 21 Jul 2022 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Student beaten by teacher, case filed
औराई (भदोही)। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोकपुर स्थित एक प्राइवेट स्कूल की एक महिला शिक्षक पर बुधवार को छात्र की पिटाई करने का आरोप लगाया गया है। छात्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। औराई के जेठुपुर निवासी विमलेश दुबे ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि जोहरा इंटरनेशनल विद्यालय त्रिलोकपुर में उनका पुत्र नैतिक दूबे पढ़ता है। बुधवार को स्कूल में एक छात्र से नैतिक का विवाद हो गया। जब नैतिक ने शिक्षिका से शिकायत की तो उन्होंने नैतिक को सिर में मार दिया, जिससे वह दीवार से जा टकराया। इससे उसके सिर में चोट आ गई और खून निकलने लगा। आरोपी शिक्षिका नैतिक का इलाज कराने के बजाए वहां से चली गईं। जानकारी होने पर विमलेश ने नैतिक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई में इलाज कराया। विमलेश दुबे की तहरीर पर आरोपी शिक्षिका के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मामला बेसिक शिक्षा से जुड़ा होने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी आशीष मिश्र बृहस्पतिवार को जांच के लिए पहुंचे। लेकिन, शिक्षिका स्कूल नहीं आई थी। इस पर शिक्षिका के सभी अभिलेख जब्त कर लिए गए। बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है। बीईओ को जांच सौंपी गई है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। स्कूल के प्रबंधक आफाक ने बताया कि आरोप गलत है। बच्चे कबड्डी खेल रहे थे। उसी दौरान चोट लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed