फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   sticks in land dispute, ten injured

भूमि विवाद में चले लाठी डंडे, दस घायल

Thu, 02 Jun 2022 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jun 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
sticks in land dispute, ten injured
भदोही। भदोही कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र के मथुरापुर मोहल्ले में बृहस्पतिवार सुबह भूमि संबंधी विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला बताई गई है। घटना की जानकारी पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। जानकारी हो कि रामचंद्र यादव और अमरजीत यादव के बीच गांव में ही एक भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ है। दोनों पक्षों में पूर्व में भी मारपीट हो चुकी है। बीते शनिवार के समाधान दिवस में मामला आया था जिसके बाद हल्का लेखपाल को मौके पर जांच के लिए भी भेजा गया था। हल्का लेखपाल वहां गया भी था लेकिन क्या बात हुई किसी को नहीं पता। इसके बाद ही एक पक्ष वहां निर्माण कार्य कराने लगा। जिसको लेकर दोनो पक्ष बृहस्पतिवार को आमने सामने हो गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों से ईंट पत्थर और लाठी-डंडे चलने लगे। इससे गांव में घंटों अफरातफरी का आलम रहा। मारपीट में एक पक्ष के अरुण यादव, रामनरेश, अमरजीत यादव, गीता देवी, निलेश यादव तथा दूसरे पक्ष के विधान यादव, राहुल, गणेश, दिनेश को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने घायलों को महाराजा बलवंत सिंह अस्पताल में भर्ती कराया। अरुण यादव की गंभीर हालत देखते हुे वाराणसी रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed