फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   State teachers performance

राजकीय शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Feb 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Tue, 02 Feb 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
State teachers performance
 राजकीय शिक्षक संघ के बैनर तले राजकीय शिक्षकों ने सोमवार को कालीपट्टी
विज्ञापन
बांधकर डीआईओएस कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षकों ने पदोन्नति कोटा पूर्ण करने, सेवानिवृत्ति आयु 62 वर्ष करने समेत 14 सूत्री मांगों का ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।

 चेतावनी दी कि उनकी मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो वह बड़े पैमाने पर आंदोलन करेंगे। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज से शिक्षक प्रेमचंद्र यादव और पारस नाथ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षिकाएं जुलूस की शक्ल में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचीं।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि सरकार उनके साथ दोहरा मापदंड अपना रही है। कई साल से शिक्षक अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों को सरकार अनसुना किया जा रहा है।

शिक्षकों की 14 सूत्री मांगों में पदोन्नति कोटा पूर्ण करने, माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी कार्यालय स्कूल से लेकर निदेशालय तक आनलाइन, राजकीय शैक्षिक संवर्ग की वरिष्ठता सूची आनलाइन, सेवानिवृत्त शिक्षकों के अवशेष देयकों का भुगतान और पेंशन हो, शिक्षकों को एसपीपी का लाभ मिले, बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिका ढोने का कार्य न कराया जाए


, राजकीय शिक्षकों के प्रवक्ता संवर्ग के मूल पद को राजपत्रित हो, शिक्षण के अलावा दूसरा कार्य न कराएं, एलटी ग्रेड में नए शिक्षक और शिक्षिकाओं का वेतन निर्गत हो, एक अप्रैल 2005 के बाद सेवा में आए शिक्षकों को पुरानी पेंशन नीति से आच्छादित किया जाए। शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed