फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   St. John's BLW shines in zonal badminton competition

Bhadohi News: जोनल बैडमिंटन प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स बीएलडब्ल्यू का जलवा

Mon, 06 May 2024 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
St. John's BLW shines in zonal badminton competition
गोपीगंज। एसोसिएशन ऑफ स्कूल फॉर दी इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (एएसआईएससी) के तहत रविवार को जोनल स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। मूंसीलाटपुर स्थित जिला स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेंट थॉमस स्कूल के प्रबंधक सैम अब्राहम ने की। प्रतियोगिता के समापन सीडीओ यशवंत सिंह और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रह्नलाद दास गुप्ता ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीन जिलों की लड़कों की सात व लड़कियों की चार टीमें शामिल हुई। प्रतियोगिता 14, 17, 19 आयु वर्ग के बीच अलग-अलग खेला गया। बालक वर्ग की प्रतियोगता में अंडर-14 में सेंट जॉन्स स्कूल, बीएलडब्ल्यू, वाराणसी विजेता और सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल गाजीपुर उपविजेता रही। वहीं अंडर-17 में सेंट जॉन्स स्कूल, बीएलडब्ल्यू, वाराणसी विजेता व सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज उपविजेता और अंडर-19 ब्वायज में सेंट मैरी स्कूल गाजीपुर विजेता और सेंट मैरी स्कूल, भदोही उपविजेता रही। इसी तरह लड़कियों के अंडर-14 वर्ग में में सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज विजेता और सेंट जॉन्स स्कूल मड़ौली उपविजेता, अंडर-17 में सेंट जॉन्स स्कूल मढ़ौली विजेता और सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज उपविजेता और अंडर-19 में सेंट जॉन्स स्कूल बीएलडब्लू विजेता और सेंट थामस स्कूल गोपीगंज की टीम उपविजेता रही। मौके पर उप क्रीडा अधिकारी अभिज्ञान मालवीय, उप कृषि निदेशक अश्वनी कुमार सिंह और जिला विकास अधिकारी ज्ञान प्रकाश समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed