{"_id":"6ac013504657e84c000d762b","slug":"sp-will-launch-agitation-from-the-streets-to-the-house-to-save-democracy-pradeep-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-149444-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी सपा : प्रदीप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी सपा : प्रदीप
विज्ञापन
सपा कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकतंत्र अब सुरक्षित नहीं है। एसआईआर के नाम पर जिस तरीके से बंगाल, बिहार में करोड़ो मतदाताओं के नाम काटे गए उससे निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।
लोकतंत्र बचाने के लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सपा गांधी जयंती से आठ अक्तूबर तक विभिन्न आयोजन करेगी। विधानसभा से लेकर जिला स्तर तक चुनाव आयोग और भाजपा के गठबंधन की पोल खोली जाएगी।
जनता के बीच जाकर वोट बचाओ, देश बचाओ की अलख जगाई जाएगी। जिस तरीके से देश में मतदाताओं का नाम काटा गया है, उससे आगामी चुनाव में निष्पक्ष चुनाव होना मुश्किल है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। सरकार की तरफ से संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है।
इस मौके पर सपा विधायक जाहिद बेग, मो. आरिफ सिद्दीकी, हसनैन अंसारी, शोभनाथ यादव, अंजनी सरोज, अंजनी शुक्ला, रूद्रपति दूबे, आशुतोष पाल, मंटू सिंह, करिया पाल माैजूद रहे।