फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   SP will launch agitation from the streets to the House to save democracy: Pradeep

लोकतंत्र बचाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी सपा : प्रदीप

Sat, 03 Oct 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
SP will launch agitation from the streets to the House to save democracy: Pradeep
सपा कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव ने पत्रकार वार्ता में कहा कि लोकतंत्र अब सुरक्षित नहीं है। एसआईआर के नाम पर जिस तरीके से बंगाल, बिहार में करोड़ो मतदाताओं के नाम काटे गए उससे निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन

लोकतंत्र बचाने के लिए सपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी। उन्होंने बताया कि लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत सपा गांधी जयंती से आठ अक्तूबर तक विभिन्न आयोजन करेगी। विधानसभा से लेकर जिला स्तर तक चुनाव आयोग और भाजपा के गठबंधन की पोल खोली जाएगी।
विज्ञापन

जनता के बीच जाकर वोट बचाओ, देश बचाओ की अलख जगाई जाएगी। जिस तरीके से देश में मतदाताओं का नाम काटा गया है, उससे आगामी चुनाव में निष्पक्ष चुनाव होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग किया कि मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। सरकार की तरफ से संवैधानिक संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है।

इस मौके पर सपा विधायक जाहिद बेग, मो. आरिफ सिद्दीकी, हसनैन अंसारी, शोभनाथ यादव, अंजनी सरोज, अंजनी शुक्ला, रूद्रपति दूबे, आशुतोष पाल, मंटू सिंह, करिया पाल माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed