फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Somewhere it rained, somewhere cloudy all day long

कहीं झमाझम बारिश तो कहीं दिन भर छाया रहा बादल

Fri, 22 Jul 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Somewhere it rained, somewhere cloudy all day long
ज्ञानपुर। जिले में दिनभर घने बादल मंडराते रहे, जिसके कारण कहीं पर झमाझम बारिश हुई, कहीं पर दिनभर सिर्फ बादल छाया रहा। मौसम सुहाना देख हर कोई हर्षित हो उठा। सुरियावां में बिजली गिरने से एक महिला झुलस गई। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस रहा, न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दस एमएम बारिश हुई। सुबह धूप खिली थी, लेकिन दोपहर में बादल मड़राने लगे। शाम तक कई क्षेत्रों में बारिश हुई। सुरियावां, भदोही, दुर्गागंज, अभोली में हल्की बारिश हुई। किसान खेत में धान की रोपाई के लिए जी जान से जुटे हैं। मौमस विभाग के सर्वेश बरनवाल ने बताया कि बादलयुक्त मौसम रहेंगा। बारिश आगे भी होगी। वहीं बुधवार शाम को हुई झमाझम बारिश और बृहस्पतिवार रात को हुई हल्की बारिश फसलों के लिए संजीवनी बनकर साबित हुई है। साथ ही लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। बदलते मौसम के बीच चिकित्सकों की सलाह है कि सावधानी जरूरी है। बच्चों के प्रति थोड़ी लापरवाही के चलते बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed