फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Solar eclipse: the doors of temples closed during the Sutak period

सूर्यग्रहण : सूतक काल में बंद हुए मंदिरों के कपाट

Sat, 20 Jun 2020 09:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:18 PM IST
विज्ञापन
Solar eclipse: the doors of temples closed during the Sutak period
ज्ञानपुर/सरोई। साल का पहला सूर्य ग्रहण रविवार को लगेगा। सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सूतक काल शनिवार रात 10 बजकर 15 मिनट से शुरू हो गया और अगले दिन रविवार को ग्रहण की समाप्ति पर खत्म होगा।
विज्ञापन

सूर्यग्रहण और सूतक काल के मद्देनजर ज्ञानपुर स्थित हरिहरनाथ मंदिर, गोपीगंज के बाबा बड़े शिव, तिलंगा के तिलेश्वरधाम, सेमराध के सेमराधनाथ समेत अन्य सभी मंदिरों के कपाट बंद हो गए। ज्योतिषाचार्य पंडित विजय पांडेय ने बताया कि 21 जून को सूर्य ग्रहण दिन में 9:16 बजे शुरू होगा। इसका चरम दोपहर 12:10 बजे होगा। मोक्ष दोपहर में 3:04 बजे होगा। सूतक काल शनिवार रात 9:15 बजे से शुरू हुआ। दुर्लभ ग्रह स्थिति में यह सूर्य ग्रहण होगा। इसके साथ दो बड़ी खगोलीय घटनाएं होंगी। कर्क रेखा पर सूर्य होगा और ग्रहण 12 में से आठ राशियों के लिए अशुभ रहेगा। डुहियां के पंडित दीनानाथ शुक्ला ने कहा कि महाबीर पंचांग के अनुसार 21 जून को सूर्य ग्रहण लगेगा। सुबह नौ बजकर 16 मिनट से दोपहर दो बजकर चार मिनट तक रहेगा। बालक, वृद्ध और रोगी को छोड़कर भोजन निषिद्ध रहेगा। ग्रहण में श्राद्ध दान और मंत्र जाप बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed