{"_id":"616b1e6317b36960121fe6c7","slug":"sociology-postgraduate-also-studied-in-spm-college-bhadohi-news-vns6175696175","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपीएम महाविद्यालय में समाजशास्त्र स्नातकोत्तर की भी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपीएम महाविद्यालय में समाजशास्त्र स्नातकोत्तर की भी पढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। रामरायपुर स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में इस वर्ष से समाज शास्त्र विषय में स्नातकोत्तर कक्षाएं भी प्रारंभ हो रही हैं। इसमें प्रवेश प्रारंभ हो चुका है। प्राचार्य प्रो. मुरलीधर राम ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी महाविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया, पात्रता मानदंड, फीस और अन्य नियमों की जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।
समाज शास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ. गौतम गुप्ता ने बताया कि क्षेत्र के अभिभावकों के लिए यह हर्ष का विषय है कि महाविद्यालय में समाज शास्त्र में स्नातकोत्तर की पढ़ाई शुरू हो चुकी है। इसके लिए दो और प्राध्यापकों की नियुक्ति भी लोक सेवा आयोग की संस्तुति पर शासन द्वारा की गई है। इसमें कुल 60 सीटें हैं। इस कोर्स के लिए महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी ने मान्यता दी है।
नैक प्रभारी डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि बीए और बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश ले चुके छात्रों को माइनर इलेक्टिव, व्यावसायिक पाठ्यक्रम और तीसरे मुख्य विषय की सूचना निर्धारित प्रपत्र पर भरकर दिनांक 24 अक्तूबर तक महाविद्यालय में देनी होगी। विश्वविद्यालय द्वारा 25 प्रतिशत सीटों में वृद्धि होने के कारण बीएससी बायो वर्ग और गणित वर्ग में अभी भी इच्छुक छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं।