फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   social distansing tar-tar

सोशल डिस्टेसिंग तार-तार, प्रशासन लाचार

Tue, 23 Jun 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
social distansing tar-tar
गोपीगंज नगर मार्ग के किनारे सामाजिक दूरी को तार-तार करते नागरिक। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/लालानगर/औराई। जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते ग्राफ को लेकर भी कोई चेत नहीं रहा। अनलॉक एक में राहत मिलने पर सामाजिक दूरी तार-तार हो रही है। बैंक, कोटे की दुकान, किराना, सब्जी आदि की दुकानों पर स्थिति काफी भयावह है। गिने-चुने अस्पतालों को छोड़ दें तो अधिकतर शासन-प्रशासन की गाइडलाइन को लेकर संजीदा नहीं है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के खिलाफ बरती जा रही सतर्कता दुकानों और बैंकों पर तार-तार होती दिख रही है। जिले की पुलिस सामाजिक दूरी का पालन कराने की बजाए चौराहों पर चालान काटने में ही मशगूल है। ज्ञानपुर, गोपीगंज समेत अन्य बाजारों में बैंक और ग्राहक सेवा केंद्रों पर भी भीड़ दिख रही। प्रशसान की ओर से तमाम दिशा-निर्देश जारी होने के बाद भी सामाजिक दूरी का भी ध्यान नहीं दिया गया। आटो चालक भी प्रशासन के गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे। चालक समेत सिर्फ तीन लोगों को बिठाने की अनुमति है लेकिन औराई, गोपीगंज और ज्ञानपुर में सात से आठ लोगों को आटो में बिठाया जा रहा। यात्रियों से मनमानी किराया भी लिया जा रहा है। औराई से कछवां रोड 15 किलोमीटर का किराया 30 से 40 रूपया प्रति यात्री है जबकि पूर्व में 10 रुपये ही लिया जाता था। अधिकतर निजी अस्पताल और नर्सिंग होम में भी गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

जिसके कारण सुरियावां के एक निजी अस्पताल के दो कर्मी भी संक्रमित हो चुक हैं, हालांकि कुछ अस्पतालों में गाइडलाइन का पालन भी हो रहा। भदोही के जीवनधारा हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में मरीजों को दूर-दूर बिठाकर चिकित्सक डॉ. आरके पटेल खुद मौके पर जाकर उपचार कर रहे। अस्पताल में बिना मॉस्क लगाए किसी को प्रवेश ही नहीं मिल रहा। कोविड-19 के कारण वह मरीजों से अपनी फीस भी नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए ऐहतियात जरूरी है। अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। आम आदमी को चाहिए कि सामाजिक दूरी, मॉस्क लगाने का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed