फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Social distancing is happening in lockdown

लॉकडाउन में चिंदी-चिंदी हो रही सोशल डिस्टेंसिंग

Fri, 17 Apr 2020 03:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Social distancing is happening in lockdown
भदोही के गोपीगंज के अर्बन कोआपरेटिव बैंक के बाहर सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का मानक तार-तार हो रहा है। सुबह सात से 10 बजे की छूट के दौरान पुलिस-प्रशासन की ओर से समुचित मॉनिटरिंग न होने के चलते जिले के अधिसंख्य बाजारों और नगरीय इलाकों में बीमारी को लेकर तय सुरक्षा मानक मजाक बन चले हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी भले ही केवल बाइक और कार चेकिंग के नाम पर तिराहों और चौराहों पर रौब गालिब करने में मशगूल हों, लेकिन प्रमुख बाजारों और नगरीय इलाके में उड़ाई जा रहीं सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रही धज्जियों पर उनकी निगाह नहीं जाती। ऐसा नहीं है कि अधिकारियों को इसका भान नहीं है, मगर जान-बूझकर आंखें बंद कर लेने से लॉकडाउन के मकसद पर असर पड़ने लगा है। इससे जानलेवा वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने की मुहिम को झटका लगने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
विज्ञापन

पहली बानगी जिले की व्यवसायिक नगरी गोपीगंज की ली जा सकती है। शुक्रवार को सुबह साढ़े सात बजे ही नगर के खरहट्टी मोहाल और अंजही मोहाल में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दुकानों पर खरीदारों का मेला तो बाजार की सड़कों पर वाहनों का रेला लग गया। बाजार का नजारा सामान्य दिनों की तरह हो गया और जगह-जगह जाम की स्थिति बन गई। हैरत की बात यह कि यह जाम तीन-चार घंटे तक बना रहा और पुलिस के अधिकारी-कर्मचारी कान में तेल डालकर बैठे रहे। लोग जाम में उलझकर परेशान होते रहे और बीमारी के संक्रमण की संवेदनशीलता बढ़ती रही, लेकिन पुलिस का कहीं अता-पता नहीं था। खास बात यह है कि यह जाम गोपीगंज में लगभग प्रतिदिन की समस्या बनती जा रही है, लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। दूसरी नजीर भदोही और सुरियावां की है। यहां भी बाजार के विभिन्न इलाकों में लोगों की मनमानी आवाजाही से लॉकडाउन का मखौल उड़ता रहा। दुर्गागंज बाजार में बड़ी तादाद में लोग सड़कों पर फर्राटा भरते दिखे। इसी तरह जिले के विभिन्न नगरीय इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग टूटती दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed