फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Social audit personnel should be paid before Diwali.

Bhadohi News: दिवाली से पहले हो सोशल ऑडिट कर्मियों का भुगतान

Wed, 14 Oct 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Social audit personnel should be paid before Diwali.
विकास भवन में डीडीओ को ज्ञापन देते सोशल आडिट कर्मी। स्रोत संगठन
दुर्गागंज। सोशल ऑडिट वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश महामंत्री राम नगीना मिश्र के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने मंगलवार को जिला विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में दिवाली से पहले सोशल ऑडिट कर्मी का वेतन भुगतान और डीएसएसी, बीएसएसी, बीआरपी और वीआरपी कर्मियों की समस्याओं के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

संगठन का कहना है कि सोशल ऑडिट कर्मी लंबे समय से अपनी मांगों के लिए आवाज उठा रहे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं का उचित समाधान नहीं हो रहा है। इससे कर्मियों में काफी नाराजगी है। प्रदेश महामंत्री राम नगीना मिश्र ने चेतावनी दी है, यदि दिवाली पर्व से पहले बकाया मानदेय का भुगतान नहीं हुआ, तो संगठन आंदोलन करने को मजबूर होगा। दिवाली पर प्रदेशभर के सोशल ऑडिट कर्मी कार्य छोड़कर लखनऊ स्थित पीसीएफ भवन में एकत्र होंगे और मानदेय भुगतान के लिए आवाज उठाएंगे। संगठन कर्मियों के हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई न होने पर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed