फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Smuggler arrested with 10 kg opium

Bhadohi News: 10 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 09 May 2024 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Smuggler arrested with 10 kg opium
ज्ञानपुर। एफएसटी और गोपीगंज पुलिस टीम ने मंगलवार को रामपुर घाट तिराहे से 10 किलो 39 ग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। वह राजस्थान का निवासी है। अफीम की कीमत 30 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी की टीमें अलग-अलग क्षेत्रों चेकिंग कर रही हैं। मंगलवार की शाम को उड़नदस्ता गोपीगंज में वाहनों की जांच कर रहा था। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में नशीला पदार्थ लेकर गंगा पार करने के लिए आ रहा है। एक व्यक्ति को बैरियर के पास रोक कर उससे पूछताछ की गई गया तो उसने अपना नाम मुलाराम बताया। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के अकदड़ा बोथो गांव का रहने वाला है। उसके पिट्ठू बैग की जांच अफीम बरामद की गई। वह उसे बेचने के लिए बिहार के औरंगाबाद जिले जा रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी प्रभात राय के समक्ष बरामद माल की तौल कराई गई। उसका वजन 10.039 किलो पाया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा जा चुका है। उसके सहयोगियों के बारे में पता लगाया जा रहा है। बरामद माल की कीमत 30 लाख रुपये के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed