{"_id":"68512a3200bfeb72e5001a98","slug":"six-people-got-burnt-when-high-tension-wire-broke-and-fell-on-transformer-in-bhadohi-2025-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरा, पूरे गांव में दौड़ गया करंट; छह लोग झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरा, पूरे गांव में दौड़ गया करंट; छह लोग झुलसे
Tue, 17 Jun 2025 02:11 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 17 Jun 2025 02:11 PM IST
सार
Bhadohi Latest News: भदोही में हाईटेंशन तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरने के बाद पूरे गांव में करंट उतर गया। गांव में लगभग सभी घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए। वहीं छह लोग झुलस गए हैं।
विज्ञापन
घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भदोही जिले की कोतवाली क्षेत्र के हैबतपुर गांव में मंगलवार को अचानक हाईटेंशन तार गिरने से छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। तार टूटकर ट्रांसफार्मर पर गिरा। जिससे पूरे गांव में बिजली का करंट दौड़ गया, जो जहां था, वहीं करंट की चपेट में आ गया। घटना से पूरे गांव के इलेक्ट्रानिक उपकरण ध्वस्त हो गए। घायलों का औराई सीएचसी में उपचार चल रहा है। जिसमें कई की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
औराई कोतवाली के हैबतपुर गांव में स्थित हनुमान मंदिर के पास ट्रांसफार्मर लगा हुआ है। जिसके ऊपर से हाईटेंशन तार होकर गुजरा है। मंगलवार को जब लोग अपने दैनिक कार्यों में व्यस्त थे। उसी समय अचानक हाईटेंशन तार टूटकर सीधा ट्रांसफार्मर पर आकर गिर गया। जिससे पूरे गांव में करंट दौड़ गया।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi Weather: बनारस में 30 मिनट तक झूमकर बरसे बदरा, मौसम हुआ खुशनुमा; गर्मी से मिली राहत
विज्ञापन
हादसे में छह लोग गंभीर रूप से झुलस गए। वहीं कुछ लोगों को हल्के झटके गए। गंभीर रूप से झुलसे सभी को औराई सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। झुलसे लोगों में कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद हैबतपुर समेत आसपास की बिजली काट दी गई है। लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।