{"_id":"571542cb4f1c1bb0368b45bd","slug":"six-officers-stopped-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएचओ समेत छह अफसरों का रोका वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएचओ समेत छह अफसरों का रोका वेतन
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Tue, 19 Apr 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक लेते डीएम प्रकाश बिंदु।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में सोमवार को जिला योजना की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। इसमें जिला योजना 2016-17 की कार्ययोजना को लेकर विचार विमर्श किया गया। डीएम ने सभी विभाग के अफसरों को समय से योजना तैयार कराने का निर्देश दिया। र्बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने डीएचओ समेत छह अफसरों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि 22 अप्रैल को प्रभारी मंत्री कैलाश चौरसिया की अध्यक्षता में जिला योजना की कलेक्ट्रेट में बैठक होगी। इसके पूर्व सभी विभाग कार्ययोजना तैयार कर अर्थ एवं संख्या अधिकारी को सौंप दें। डीएम ने कहा कि प्रभारी मंत्री की र्बैठक में बजट को अंतिम रूप दिया जाएगा। डीएम ने अधिकारियों को चेताया कि सरकार के मंशा अनुसार योजनाओं को जन-जन तक पहुचाएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डॉ. राम मनोहर लोहिया गांव में अधूरे कार्यों को समय से पूरा किया जाए। महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहने पर डीएम ने जिला उद्यान्न अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, जिला मत्स्य अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता लघु सिचाई, जिला खेल अधिकारी, प्रधानाचार्य विभूति नारायण इंटर कालेज का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इस मौके पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. सत्य प्रकाश त्रिपाठी, ग्रामोद्योग अधिकारी जवाहर लाल, डीपीआरओ0 राम आसरे दूबे, उप कृषि निदेशक आरके मौर्य,खण्ड विकास अधिकारी शैलेन्द मिश्रा, जिला अर्थ संख्याधिकारी राम नारायण यादव समेत कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।