फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Six new corona infected found

छह नए कोरोना संक्रमित मिले

Wed, 31 Mar 2021 05:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Six new corona infected found
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के दौरान रोजाना मामले बढ़ते ही जा रहे है। इस क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में छह लोग पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर अब 22 हो गई है। जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना के केस ने एक बार फिर से लोगों की चिंता बढ़ा दी है। अधिकतर मिले नए मरीज दूसरे राज्यों से ही आने वाले हैं। बुधवार को जिले में छह और नए मरीजों के मिलने के साथ संक्रमित की कुल संख्या बढ़कर 2262 हो गई। वहीं तीन मरीज ठीक भी हुए हैं और कुल ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा 2197 हो गया है। सबसे अच्छी खबर यह है कि पिछले तीन महीने से जिले में संक्रमण के कारण कोई मौत नहीं हुई है। पिछले साल मई जून में कोरोना महामारी चरम पर थी, उस समय कोरोना के मामले बढ़ रहे थे। लेकिन यह आंकड़ा भी तेजी से गिरा था, और कोरोना महामारी कम होने लगी थी। अब दूसरी लहर ने चिंता खड़ी कर दी है, रोज एक दो की तादाद में संक्रमित मिल रहे हैं। पिछले दो महीने में बुधवार को सबसे ज्यादा छह संक्रमित मिले है। इसके पहले सोमवार और मंगलवार को तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि लोग घबराएं नहीं कोरोना गाइड लाइन का पालन करे दो गज की दूरी और मास्क अनिवार्य रूप लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed