फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sitamarhi Ayurved Hospital shifted to Bankat,

Bhadohi News: सीतामढ़ी आयुर्वेद चिकित्सालय बनकट में शिफ्ट

Thu, 04 May 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sitamarhi Ayurved Hospital shifted to Bankat,
सीतामढ़ी। लगभग डेढ़ दशक तक अपनी सेवा से मरीजों का दुख-दर्द दूर करने वाला राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय आखिरकार डीघ ब्लॉक के बनकट ग्रामसभा में शिफ्ट हो गया। इसके बाद से नारेपार के लोगों में नाराजगी है। चिकित्सालय के लिए बनकट ग्रामसभा में भवन निर्माण के लिए जमीन का आवंटन भी हो गया।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय की स्थापना नारेपार में लगभग डेढ़ दशक पूर्व हुई थी। सीतामढ़ी की प्रसिद्धि को देखते हुए विभाग ने उच्च स्तरीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बनाने का निर्णय लिया है। भवन निर्माण के लिए महज 3 से 5 बिस्वा जमीन की आवश्यकता थी, लेकिन भूमि उपलब्ध नहीं हो सकी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी वाराणसी डॉ. भावना द्विवेदी ने जिलाधिकारी भदोही से नारेपार में आयुर्वेद चिकित्सालय भवन निर्माण के लिए कई बार जमीन की मांग की। जिलाधिकारी के निर्देश पर फाइल लेखपाल स्तर तक पहुंची, लेकिन नारेपार मेें भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। इसके पहले नारेपार के पंचायत भवन में राजकीय आयुर्वेद चिकित्सालय का संचालन चल रहा था। जिसे ग्राम प्रधान ने खाली करवा दिया। उसके बाद आयुर्वेद अस्पताल किराए के भवन में चलने लगा। जब इसकी जानकारी ग्राम प्रधान बनकट यशवंत सिंह यादव को हुई तो उन्होंने बनकट ग्राम सभा में सरकारी जमीन का पट्टा कर अभिलेख में आयुर्वेद चिकित्सालय सीतामढ़ी के नाम से जमीन दर्ज करवा दी है। चिकित्सालय के संचालन के लिए बनकट पंचायत भवन परिसर में ही एक हाल भी उपलब्ध करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed