ज्ञानपुर। आगरा में आंदोलन करने वाले कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने शनिवार को भदोही तहसील में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध जता रहे कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज करने को गलत बताया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिलाध्यक्ष वसीम अंसारी ने आरोप लगाया कि आगरा में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आवास पर विरोध जताते समय पुलिस ने संगठन के महासचिव अनिल यादव और मथुरा के अध्यक्ष मुकेश पाल धनगर समेत अन्य कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सरकार, संवैधानिक संस्थाओं और सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों के निर्णयों के विरुद्ध अपनी असहमति दर्ज कराना उनका संवैधानिक अधिकार है। प्रदर्शनकारियों ने कार्यकर्ताओं पर दर्ज गंभीर धाराओं को हटाने और रिहाई की मांग की गई। प्रदर्शन में दीनानाथ दूबे, मुशीर इकबाल, सुरेश गौतम, त्रिलोकीनाथ बिंद, सुबुकतगीन अंसारी, अवधेश पाठक, नाजिम अली,, सुरेश चौहान, राजेंद्र प्रसाद मौर्य, सरफराज अहमद, शबाना खातून आदि शामिल रहे।