{"_id":"66f6c2d08d93f581ea0bf7fd","slug":"sister-in-law-and-sister-in-law-died-due-to-lightning-along-with-heavy-rain-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-117135-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से ननद-भाभी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: तेज बारिश के साथ बिजली गिरने से ननद-भाभी की मौत
विज्ञापन
औराई कोतवाली क्षेत्र के नारायनपुर गांव में बिजली गिरने से महिला और उसकी चचेरी नदद की मौत हो गई। दोनों खेत की तरफ बकरी चराने गई थीं। उसी दौरान बारिश होने लगी। जब तक दोनों बचने के लिए कहीं शरण ले पातीं तब से अचानक बिजली गिरी और दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं। अस्पताल ले जाते समय दोनों की मौत हो गई।
औराई कोतवाली के कलूटपुर निवासी महेश कुमार बिंद कालीन बुनाई का कार्य करते हैं। बृहस्पवितार को उनकी पत्नी उर्मिला देवी (28) अपनी चचेरी ननद गुंजा (17) पुत्री रामधनी के साथ करीब तीन बजे खेतों की तरफ बकरी चराने के लिए गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों बकरी चराते-चराते नारायनपुर पहुंच गईं। इस बीच तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।
दोनों कुछ समझ पाती और बारिश से बचने के लिए कहीं शरण ले पाती। इसके पहले दोनों तेज आवाज से साथ गिरी बिजली की चपेट में आ गईं। बिजली की चपेट में आते ही दोनों झुलस गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल दोनों को बाबूसराय के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां दोनों की गंभीर स्थिति को देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्रॉमा सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों आनन-फानन में उन्हें मिर्जापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। उर्मिला के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिसमें एक की उम्र तीन साल और दूसरे की उम्र पांच साल है। घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।