फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sir...order for measurement was given six months ago, but the revenue officials did not reach

Bhadohi News: साहब...छह माह पहले पैमाइश का आदेश, नहीं पहुंचे राजस्वकर्मी

Tue, 07 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Sir...order for measurement was given six months ago, but the revenue officials did not reach
औराई तहसील में लोगों की फरियाद सुनते अ​धिकारी। संवाद
औराई। साहब... 31 दिसंबर 2025 को पैमाइश का आदेश हुआ। छह महीने बाद भी राजस्व कर्मी नहीं पहुंचे। छह महीने से सिर्फ चक्कर लगा रहा हूं। जंगला निवासी बद्री प्रसाद की पीड़ा सुनकर डीएम शैलेष कुमार नाराज हो गए। लापरवाही पर फटकार लगाई और तत्काल पैमाइश के निर्देश दिए। कई फरियादी छह माह तो कुछ सात साल से न्याय का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

टीईटी के कारण शनिवार को होने वाला संपूर्ण समाधान दिवस सोमवार को आयोजित हुआ। औराई में हल्की बारिश के बीच डीएम शैलेष कुमार सुबह 10 बजे पहुंच गए। कुरौना निवासी सदानंद दुबे ने प्रार्थना पत्र दिया। कहा कि छुट्टा पशुओं से बचाने के लिए चहारदीवारी का निर्माण किए हूं। कुरौना के कुछ लोग वहीं पर कबाड़ जलाते हैं। जिससे चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो रही है। हीराचक डेहरिया की वृंदा सिंह और चिंतामणि सिंह ने जमीन संबंधी मामले को लेकर जिलाधिकारी से गुहार लगाई। कहा कि विपक्षी मेरे हिस्से की जमीन में टिनशेड लगाकर मेरे जमीन को कब्जा किए हैं। तुलापुर की कुसुम ने पट्टे की जमीन पर काबिज न होने की शिकायत की। चकौड़ा निवासी रूपा देवी, फुलदेई और संध्या तहसील पहुंचकर फरियाद लगाया कि बिंदु बस्ती में आने-जाने के लिए रास्ता नहीं है, जिससे बारिश में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

राजस्व के अधिक मामलों को देखकर राजस्व कर्मियों को फटकार लगाई और सारे मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने के लिए निर्देशित किए। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि मामलों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समाधान दिवस पर कुल 61 मामले आए जिसमें सात का निस्तारण किए गया। इस मौके पर एसपी अभिनव त्यागी, सीडीओ बाल गोबिंद शुक्ला, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, एसडीएम श्याममणि त्रिपाठी, तहसीलदार मिश्रीलाल चौहान, बीडीओ दिलीप कुमार, सीओ राजीव सिंह आदि मौजूद रहे। भदोही तहसील में उप जिलाधिकारी भदोही अरुण गिरि के समक्ष 34 मामले आए, जिसमें चार निस्तारित किए गया। ज्ञानपुर में एसडीएम भान सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां 29 मामलों में चार निस्तारित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed