{"_id":"695c12e46abf6ff3e30146a5","slug":"sir-i-have-submitted-the-petition-20-times-have-been-running-from-the-tehsil-to-the-police-station-for-a-year-but-have-not-received-justice-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-137124-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: साहब! 20 बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, एक साल से तहसील और थाने का लगा रहा हूं चक्कर, नहीं मिला न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: साहब! 20 बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, एक साल से तहसील और थाने का लगा रहा हूं चक्कर, नहीं मिला न्याय
विज्ञापन
भदोही समाधान दिवस में फरियादियों की फरियाद सुनते अधिकारी। संवाद
- फोटो : बल्दीराय तहसील समाधान दिवस में शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
औराई। साहब! एक साल से तहसील और थाने का चक्कर काट रहा हूं। 20 बार प्रार्थना पत्र दे चुका हूं, जमीन के मामले का निस्तारण राजस्व विभाग और पुलिस नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री पोर्टल और आईजीआरएस पर भी प्रार्थना पत्र दिया। उसका भी फर्जी निस्तारण कर दिया गया। सोमवार को औराई तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फौदीपुर के विजयशंकर गौतम ने अपनी पीड़ा बताई। डीएम शैलेष कुमार ने आश्वासन दिया कि टीम जाकर मामले का निस्तारण करेगी।
औराई तहसील सभागार में सुबह 10 बजे से संपूर्ण समाधान दिवस का शुभारंभ हुआ। शनिवार को छुट्टी होने के कारण सोमवार को आयोजन किया गया। कड़ाके की ठंड में कांपते हुए फरियादी तहसील पहुंचे। न्याय की आस में डीएम के सामने लंबी लाइन में खड़े हो गए। डीएम शैलेष कुमार ने शिकायतें सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता से करें। कागजी कोरमपूर्ति करने वाले विभागों पर कार्रवाई करने को कहा। इस दौरान यहां 48 मामले आए। इसमें 10 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसपी अभिमन्यु मांगलिक, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला, डीआईओएस अंशुमान, बीएसए शिवम पांडेय, तहसीलदार श्यामलाल, बीडीओ दिलीप कुमार आदि रहे। भदोही तहसील में एडीएम न्यायिक विजय नारायण ने शिकायतें सुनी। यहां 20 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें पांच का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम अरुणा गिरी, तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, ईओ धर्मराज सिंह, कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय आदि रहे। ज्ञानपुर में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य, एसडीएम भानसिंह ने संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। तहसीलदार अजय सिंह ने बताया कि यहां 34 मामले आए। इसमें सात का निस्तारण किया गया।
केस-एक : जमीन विवाद सुलझाने के लिए एक साल में 20 बार प्रार्थना पत्र दिया। आईजीआरएस पर शिकायत की गई। फर्जी रिपोर्ट लगा दिया। अभी तक निस्तारण नहीं हो सका।- विजयशंकर गौतम, फौदीपुर
विज्ञापन
केस दो :
पांच साल से वनवासियों के आधार कार्ड, जमीन आवंटन के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है। - लालजी, सीखापुर
केस तीन :
मेरी भूमिधरी जमीन के बगल में तालाब है। नाले के पानी से उसकी फसल खराब हो रही है। कई बार शिकायत किया। अभी तक न्याय नहीं मिला। - विजयशंकर शुक्ल, विट्ठलपुर।
केस चार :
मेरी भूमिधरी पर विपक्षी कब्जा कर लिए हैं। पैमाइश के लिए एक साल से दौड़ रहा हूं। राजस्वकर्मी आश्वासन देकर पैमाइश करने के लिए नहीं आते हैं।- जितेंद्र कुमार, महथुआं