फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Sir Do whatever you want to do, I will not sit still

स्कूल में मिली खामियां, बीएसए- हेडमास्टर में बहस

Wed, 19 Oct 2022 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sir Do whatever you want to do, I will not sit still
ज्ञानपुर/गोपीगंज। डीघ ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनखरी में मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति उत्पन्न हो गई, जब बच्चों के सामने ही निरीक्षण को पहुंचे बीएसए और हेडमास्टर के बीच गरमागरम बहस हो गई। जिससे कुछ देर के लिए बच्चे भी सकते में आ गए। आरोप है कि स्कूल में खामियां मिलने पर बीएसए ने नाराजगी जताई तो हेडमास्टर ने बहस करते हुए यहां तक कह दिया कि आपको जो करना है कर लीजिए...। बीएसए ने शिक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय सोनखरी निरीक्षण करने पहुंचे। स्कूल में बीएसए को तमाम खामियां नजर आईं। मसलन स्कूल में गंदगी, सहायक अध्यापकों की छुट्टी स्वीकृत न करने, विद्यालय में अभी तक टाइल्स न लगने जैसी समस्याओं को लेकर प्रधानाध्यापक विजय शंकर रत्ना से सवाल-जवाब करने लगे। इस बीच बीएसए ने लापरवाही पर हेडमास्टर के खिलाफ कार्रवाई की भी चेतावनी दी। जिस पर प्रधानाध्यापक बिफर पड़े और कहा कि आपको जो करना हो कर लें, आप कार्रवाई करेंगे तो मैं भी चुप नहीं बैठूंगा। बच्चों के सामने ही हुए इस पूरे वाकये के बाद शिक्षा विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने हेडमास्टर की अनुशासनहीनता को देखते हुए नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस संबंध में बीएसए भूपेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि अनुशासनहीनता पर हेडमास्टर को नोटिस जारी किया गया है। खामियों को लेकर स्पष्टीकरण न देने पर विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed