फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Siblings and father's health deteriorated, admitted

भाई-बहन और पिता की तबियत बिगड़ी, भर्ती

Tue, 04 Oct 2022 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Siblings and father's health deteriorated, admitted
ज्ञानपुर। झोलाछाप की लापरवाही से औराई अग्निकांड में झुलसे सगे भाई-बहन और पिता की मंगलवार को सुबह तबियत खराब हो गई। अधिकारियों ने आनन-फानन में तीनों को सूर्या ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। डीएम और एसपी मौके पर पहुंचकर उनका हालचाल लिया। मामले में डीएम ने सीएमओ को सभी झोलाछाप के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
विज्ञापन

औराई के नरथुआं में रविवार की रात में पूजा पंडाल में आग लगने से 80 से अधिक झुलस गए, जबकि छह की मौत हो चुकी है। प्रशासनिक आंकड़ों में 77 लोगों का उपचार अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है, लेकिन उक्त घटना में झुलसे कई लोग अब भी झोलाछाप सहित अन्य निजी अस्पतालों में खुद उपचार करा रहे हैं। मंगलवार की सुबह नरथुआं गांव निवासी संजय पाल (38) पुत्र श्याम नारायण, छोटी उर्फ श्रुति (8) पुत्री संजय पाल और हर्ष (2) पुत्र संजय पाल की तबियत खराब हो गई। तीनों क्षेत्र के ही एक झोलाछाप के यहां उपचार करा रहे थे। हालात खराब होने की खबर अफसरों को लगी तो वह अलर्ट हो गए। आनन-फानन में तीनों को औराई के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। डीएम गौरांग राठी और एसपी डॉ. अनिल कुमार भी मौके पर पहुंच गए। डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिया कि जिले भर में झोलाछाप के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

डीएम ने जारी की एडवाईजरी, खर्च की रकम करेंगे अदा
ज्ञानपुर। औराई के अग्निकांड को जिलाधिकारी गौरांग राठी ने मंगलवार को एडवाईजरी और अपील जारी की। उन्होंने अपील की कि जो भी घटना में झुलसे हैं, वह झोलाछाप और निजी अस्पतालों में उपचार न कराएं। औराई सीएचसी और जिला अस्पताल में भर्ती हों। जिससे वहां पर प्रशासन की निगरानी में उनका बेहतर इलाज कराया जा सके। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 9454417568 साझा करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी 8005192693 और औराई उप जिला अधिकारी 9454416832 के नंबर पर किसी भी समय फोन करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की टीमें घर-घर जाकर देख रही हैं कि जो भी प्रभावित हो उसे बेहतर उपचार मिले। उन्होंने कहा कि मरीज से कोई न मिले। उन्होंने कहा कि पीड़ितों की मदद करें, उनका खर्च वह स्वयं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यजमान की मौत की खबर से पसरा सन्नाटा
औराई। नरथुआं के अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे यजमान शिवपूजन यादव की मौत से गांव में सन्नाटा पसर गया है। एकता क्लब के अध्यक्ष प्रदीप यादव के बड़े पिता शिवपूजन ही प्रतिदिन पंडाल में सुबह-शाम पूजन और आरती करते थे। अगलगी में वह गंभीर रूप से झुलस गए थे। उपचार के दौरान सोमवार की रात मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed