{"_id":"6ad124695a04dbfc12011df1","slug":"shops-have-encroached-upon-the-path-leading-to-the-station-platform-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150099-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाने वाले रास्ते पर दुकानों से किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर जाने वाले रास्ते पर दुकानों से किया कब्जा
विज्ञापन
स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 2 की तरफ जाने वाले मार्ग पर लगी दुकानें। संवाद
सुरियावां। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पार्किंग और निकास मार्ग बाधित होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर जाने वाले मार्ग पर निजी दुकानों ने कब्जा कर लिया है। इसके अलावा 12 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर सीढ़ी या रोपवे की सुविधा भी नहीं है। इससे बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर चढ़ने-उतरने में काफी दिक्कत होती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि रेलवे की खाली जमीन पर निजी दुकानें अवैध रूप से लगाई गई हैं। इससे यात्रियों को अपने वाहन खड़े करने के लिए जगह नहीं मिल पाती है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रेलवे अधिकारियों और पुलिस की मिलीभगत से यह स्थिति बनी हुई है। उच्च अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी इस समस्या की उपेक्षा कर रहे हैं।
स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार सुरियावां ने बताया कि रेलवे की जमीन पर लगी निजी दुकानों की शिकायत की जाएगी। साथ ही, खाली जमीन को जल्द ही खाली कराया जाएगा। रेलवे की खाली जमीन को जल्द ही खाली कराया जाएगा। इससे यात्रियों को अपने वाहन खड़े करने और ट्रेन पकड़ने में आसानी होगी।