{"_id":"615211e28ebc3efb7f6654f9","slug":"shock-to-the-hopes-the-classes-of-the-faculty-of-agriculture-will-not-run-bhadohi-news-vns6140886121","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदों को झटका, नहीं चलेंगी कृषि संकाय की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदों को झटका, नहीं चलेंगी कृषि संकाय की कक्षाएं
विज्ञापन
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कृषि संकाय (बीएससी एजी) की शिक्षा ग्रहण करने की उम्मीद लगाए होनहारों को झटका लगा है। पद सृजित न होने से फिलहाल इस सत्र में कक्षाएं नहीं चलेंगी। महाविद्यालय की ओर से संबद्धता के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रत्येक विषय की पढ़ाई कराई जाती है, लेकिन कृषि और पशु चिकित्सा विभाग न होने से छात्रों को दूसरे जिलो में जाना पड़ता है। चार साल पूर्व तत्कालीन सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने छात्रों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान विभाग को संचालित कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था। मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से छह करोड़ स्वीकृत किए गए। कृषि विज्ञान विभाग संचालित करने के लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के हास्टल परिसर में भवन निर्माण के लिए भूमि आवंटित की गई। यहां पर छह करोड़ से अधिक बजट खर्च कर भवन का निर्माण करा दिया गया है, लेकिन संकाय का संचालन नहीं हो सका है।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे का कहना है कि कृषि विज्ञान विभाग के संचालन के लिए विश्वविद्यालय को पत्र भेजा गया है। कृषि संकाय की कक्षाएं शुरू करने के लिए प्राध्यापकों की जरूरत है। इसके लिए अब तक दो बार पत्र भेजा गया है। पद सृजित होने के बाद कक्षाएं शुरू होंगी। कक्षाएं शुरू होने से छात्र-छात्राओं को काफी सहूलियत होगी।