फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shivani and Pooja's group topped the flower show

Bhadohi News: शिवानी और पूजा का ग्रुप पुष्प प्रदर्शनी में अव्वल

Sun, 08 Jan 2023 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Shivani and Pooja's group topped the flower show
औराई। केशव प्रसाद मिश्र राजकीय महिला महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में रविवार को बीएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्राओं की पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें 65 छात्राएं 13 समूह में शामिल हुईं। इसमें शिवानी और पूजा का ग्रुप अव्वल रहा।
विज्ञापन

छात्राओं ने उपयोगी, औषधीय एवं सजावटी गुण वाले पौधे डहेलिया, गुलदाउदी, एलोवेरा, तुलसी, गुड़हल,गेंदा, ब्लू रोज, प्रिमरोज को प्रदर्शित किया।
निर्णायक मंडल में शामिल डॉ. लक्ष्मी यादव, प्रवीण राय, अमरनाथ जैन ने ग्रुप सात की शिवानी पाल और पूजा पाल को प्रथम स्थान दिया। द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से ग्रुप पांच की कामना यादव, खुशी प्रजापति, लाजो, ग्रुप 10 की ज्योति, हर्षा सिंह, सुष्मिता सिंह रहीं। तृतीय स्थान श्वेता शुक्ला,जागृति तिवारी, श्रेया की टीम रही। प्राचार्य डॉ. वृजकिशोर त्रिपाठी ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कहा कि पुष्प प्रदर्शनी के आधार पर छात्राएं अपनी सृजनात्मक एवं बौद्धिक क्षमता को विकसित कर सकती हैं। इस मौके पर अनुज कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed