फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shikha and Prinyashu became Student of the Year

Bhadohi News: शिखा और प्रिंयाशु बने स्टूडेंट ऑफ दी ईयर

Sun, 22 Mar 2026 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Shikha and Prinyashu became Student of the Year
उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर के वार्षिकोत्सव में प्रमाण पत्र के साथ बैठे बच्चें और खड़े मुख
चौरी। भदोही ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय खेम्हईपुर में शनिवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें स्टेट अवार्ड प्राप्त कर चुके बच्चों को सम्मानित किया गया। इसके अलावा समारोह के बीच विद्यालय में आईसीटी लैब उद्घाटन व कक्षा आठ के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई भी दी गई। बालिका वर्ग में शिखा और बालक वर्ग में प्रियांशू को स्टूडेंट ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला। वहीं, भैरव को सर्वश्रेष्ठ छात्र और विभा मौर्य को पुरातन छात्र सम्मान से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने कहा कि नौनिहालों की सफलता से पूरा जनपद गौरवान्वित है। बच्चों ने जिस तरह से छोटी उम्र में अपने हौसलों और हिम्मत से सफलता प्राप्त की है। उससे उनकी लगनशीलता का पता चलता है। उन्होंने बच्चों को जीवन में फसल होने के बाद कठिन परिश्रम करने की सीख दी। विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चंद्र शेखर आजाद ने कहा कि बच्चे ही हमारे देश के भविष्य हैं। उन्होंने बच्चों को मोबाइल से दूरी और बड़ों का सम्मान करने की सीख दी। विभाग की ओर से स्कूल को आईसीटी लैब के लिए 11 कम्प्यूटर, दो इन्वर्टर, तीन स्मार्ट बोर्ड और एक प्रिंटर प्राप्त हुआ। इस मौके पर राष्ट्रपति द्वारा पुरस्कृत शिक्षक वृक्षपुरुष अशोक कुमार गुप्ता, राम लाल सिंह यादव, एआरपी चंद्रकांत पटवा, मुकुल कुमार सिंह, अकलाख अहमद, सत्य प्रकाश, राकेश सुबाशंकर आदि रहे। प्रधानाध्यापिका बहन उर्मिला ने सभी का आभार जताया। संचालन बीएल पाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed