फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Shashank Eleven defeated Jaunpur, Sevashram defeated Moradabad

Bhadohi News: शशांक इलेवन ने जौनपुर, सेवाश्रम ने मुरादाबाद को हराया

Sat, 24 Jan 2026 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Shashank Eleven defeated Jaunpur, Sevashram defeated Moradabad
सुरियावां। क्षेत्र के मेढ़ी महर्षि आजाद स्टेडियम में चल रहे राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच मुरादाबाद और सेवाश्रम इंटर कॉलेज सुरियावां, दूसरा शशांक इलेवन मोढ़ और जौनपुर के बीच खेला गया। शशांक और सेवाश्रम की टीम ने विजय के साथ अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले मैच में सेवाश्रम इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुरादाबाद को तीन विकेट से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सेवाश्रम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करते हुए मुरादाबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 171 रन बनाए। मुरादाबाद की ओर से पर्व चौहान ने 37 गेंदों पर 57 रन और तरुण पोसवाल ने 49 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में सेवाश्रम के पवन कुमार चार ओवर में 30 रन देकर 3 विकेट झटके, जबकि सोनू शर्मा को एक सफलता मिली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेवाश्रम शुरुआत धीमी रही, लेकिन संदीप भारतिया ने तेज बल्लेबाजी करते हुए मात्र 22 गेंदों पर 53 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। अंतिम ओवर में अवनीश मिश्रा (नाबाद 23 रन) एवं सनी पांडेय (नाबाद 14 रन) ने सूझबूझ के साथ खेलते हुए टीम को 19.2 ओवर में 7 विकेट पर 175 रन तक पहुंचाकर जीत दिला दी। दूसरे मुकाबले में शशांक इलेवन ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए जौनपुर की टीम को 87 रनों से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। बल्लेबाजी करते हुए शशांक इलेवन ने 16 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में जौनपुर की टीम शशांक इलेवन के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 12.4 ओवर में मात्र 79 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके पूर्व छात्रनेता अशोक सैनी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उत्साहवर्धन किया। मौके समिति अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अमर बहादुर सिंह, विजयशंकर राय, राजमणि पांडेय, मथुरा प्रसाद यादव, राजकुमार सरोज, जेपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed