{"_id":"6574b3918a9bac334a0fb8b7","slug":"shafat-won-the-title-of-college-champion-dominance-of-yellow-house-bhadohi-news-c-191-1-svns1017-6527-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: शफात ने जीता कॉलेज चैंपियन का खिताब, येलो हाउस का दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: शफात ने जीता कॉलेज चैंपियन का खिताब, येलो हाउस का दबदबा
विज्ञापन
भदोही। मदर हलीमा पब्लिक स्कूल का तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद बृहस्पतिवार की देर शाम संपन्न हो गया। छात्रों ने एथलेटिक्स के अलावा कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल एवं रस्साकसी जैसे मुकाबलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एथलेटिक्स में सर्वाधिक अंक के साथ येलो हाउस चैंपियन रहा। वहीं रेड, ग्रीन व ब्लू हाउस क्रमशः द्वितीय, तृतीय चौथे स्थान पर रहे। प्रतियाेगिता में व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर बालकों में शफात अली अंसारी और बालिकाओं में नमरा अंसारी कालेज चैपिंयन रहे।
उप प्रधानाचार्य एजाज अहमद ने बताया कि फिट इंडिया स्कूल के बैनर तले वार्षिक खेलों का आयोजन हुआ। इससे बच्चाें की प्रतिभा में निखार आने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रह सकेंगे। कहा कि ध्यान रहे कि पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं। सभी विजेताओं को प्रबंधक खुर्शीद आलम अंसारी ने प्रशस्ति और मेडल देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल डाॅ. मो. मोबीन अशरफ ने जीते बच्चों को बधाई दी और हारे विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और अगली बार दुगने उत्साह के साथ भाग लेने की सीख दी। मौके पर जीशान अली, मो. अता, अविनाश यादव, मोहम्मद आबिद, मो.अर्श, मो.नजरुल, इकरा फातिमा, मिस्बाह फातिमा, अकील अहमद, राकेश पाल, रईस अहमद, एकरामुल हक, सबा, शादाब जमील आदि रहे।